इस पुस्तक का लेखन मैं उन सभी योग साधकों के लिए कर रहा हूं जो योग के क्षेत्र में नए हैं और योग की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं या योग में किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। उन सबके लिए बड़े सरल शब्दों में मैंने योग की जानकारी देने की कोशिश की है इस पुस्तक में जो विषय आप पढ़ेंगे वह इस प्रकार से हैं- योग का अर्थ, योग की परिभाषा, योग का इतिहास, योग का विकास, योग का उद्देश्य, योग के प्रति लोगों की भ्रांतियां, योग और व्यायाम में अंतर, वेदों में योग, उपनिषदों में योग, जैन और बौद्ध दर्शन में योग, नाड़ी विज्ञान, सप्त चक्र, पंच प्राण और उप-प्राण, कुंडलिनी शक्ति का परिचय, योग अभ्यास के लिए स्थान व समय, योग के बाधक और साधक तत्व, यौगिक आहार, अष्टांग योग, ज्ञान योग, कर्म योग, भक्ति योग, मंत्र योग, हठ योग, राजयोग, सूर्य नमस्कार की संपूर्ण जानकारी आदि विषय इस पुस्तक के माध्यम से स्पष्ट करने की कोशिश की गई है।
योग परिचय: Fundamentals of Yoga
Estimated delivery dates: Mar 12, 2026 - Mar 17, 2026
₹250.00 Save:₹49.00(16%)
डॉ सुनील कुमार भारद्वाज लगभग 20 वर्षों से योग एवं अध्यात्म से जुड़े हुए हैं 2018 से आप चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अपने योग के क्षेत्र में मास्टर डिग्री, M. Phill, दो बार NET और PhD की डिग्री प्राप्त की है । 10 से अधिक यूजीसी केयर लिस्टेड रिसर्च पेपर , इससे पहले दो पुस्तकों का लेखन ' योग ग्रंथो का सारांश' और ' योग विकिपीडिया' कर चुके हैं ।
योग के क्षेत्र में आप online माध्यम से भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं Play Store पर GURUJI YOGA App के माध्यम से बहुत सारे विद्यार्थी UGC NET/ JRF की तैयारी कर रहे हैं । YouTube पर GURUJI YOGA चैनल और वेबसाइट www.gurujiyoga.in पर बहुत सारे योग के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं और योग से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
आप काफी सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं जैसे क्रीड़ा भारती, पतंजलि योग समिति आदि। आप योग के प्रचार प्रसार के अतिरिक्त काफी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
People Also Viewed
Description
Additional Information
| Weight | 0.22 kg |
|---|---|
| Dimensions | 21.59 × 13.97 × 1.7 cm |
| Binding Type | Paperback |
| Languages | |
| Publishers |
Reviews
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

Reviews
There are no reviews yet.