आयुष्मान योग की प्रस्तुति “संपूर्ण मार्गदर्शिका लेवल 1 – योग प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर” पुस्तक, उपरोक्त पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए एक सटीक, संरचित और प्रामाणिक अध्ययन सामग्री प्रस्तुत करती है। यह हिंदी में पहली मार्गदर्शिका है, जो न केवल इस पाठ्यक्रम की सैद्धांतिक और व्यावहारिक सामग्री को विस्तार से समझाती है, बल्कि इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न भी शामिल किए गए हैं, जिससे छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी में सहायता मिले।
हम यह पुस्तक लेकर इसलिए आए हैं क्योंकि हम समझते हैं कि शिक्षा की भाषा वह होनी चाहिए जिसमें सीखने वाला सहज महसूस करे। योग प्रमाणन मंडल के सभी पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री को विविध भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य में यह पहला योगदान सभी छात्रों को समर्पित है ।
संपूर्ण मार्गदर्शिका लेवल १- योग प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर
Estimated delivery dates: Mar 13, 2026 - Mar 18, 2026
₹699.00
निधि, आयुष्मान योग की शिक्षण विभाग प्रमुख और संस्थापिका हैं। उन्हें बचपन से ही योगाभ्यास सीखने के प्रति विशेष रुचि रही। जैसे-जैसे उनका अभ्यास आगे बढ़ा, योग विज्ञान के बारे में अधिक जानने की उनकी जिज्ञासा भी गहरी होती गई। इसी जिज्ञासा के कारण उन्होंने नित्यम योग संस्थान से लेवल-१ योग टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स किया। नित्यम के विलक्षण शिक्षकों ने उन्हें योग के वास्तविक अध्ययन के लिए प्रेरित किया जो आसनों से कहीं ज्यादा गूढ़ है। इसके परिणामस्वरूप उन्होंने पारंपरिक योग ग्रंथों जैसे पतंजलि योग सूत्र, हठयोग प्रदीपिका,और घेरंड संहिता इत्यादि का अध्ययन किया।
योग विज्ञान इतना विशाल है कि जितना आप सीखते हैं, उतना ही और सीखने की इच्छा बढ़ती जाती है। जल्द ही उन्हें आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले योग प्रमाणन बोर्ड (YCB) द्वारा आयोजित वैश्विक मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्रों के बारे में पता चला और उन्होंने लेवल-३ योग शिक्षक और मूल्यांकनकर्ता पाठ्यक्रम का अध्ययन करने का निर्णय लिया। इस पाठ्यक्रम की सटीक सरंचना ने उन्हें वेद और उपनिषदों के उत्कृष्ट ज्ञान से परिचित कराया। YCB लेवल-3 उत्तीर्ण करने के बाद, उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए एमएससी -योग एवं एमएससी- वेदांत का अध्ययन करने का निर्णय लिया।
निधि ने "संपूर्ण मार्गदर्शिका लेवल १- योग प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर" के साथ साथ "संपूर्ण मार्गदर्शिका लेवल २- योग वेलनेस इंस्ट्रक्टर" एवं "संपूर्ण मार्गदर्शिका लेवल ३ - योग टीचर एवं इवैलुएटर " परीक्षाओं के लिए भी अंग्रेज़ी और हिंदी में अध्ययन सामग्री का लेखन और संकलन किया है। उन्होंने YCB परीक्षाओं के लिए 1500 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का एक प्रश्न बैंक भी तैयार किया है।
निधि ने सतत परिश्रम के साथ इस मार्गदर्शिका को संकलित किया है ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए सही अध्ययन सामग्री खोजने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े । यह हमारी हार्दिक इच्छा है कि यह अध्ययन सामग्री शिक्षार्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। हम सभी अभ्यर्थियों को सफलता की शुभकामनाएँ देते है।
आशा है कि आप सभी स्वस्थ, संतुष्ट और ज्ञान से परिपूर्ण रहें!
निधि से निम्न ईमेल आई डी पर संपर्क किया जा सकता है- yogafitness.nidhi@gmail.com
People Also Viewed
Description
Additional Information
| Weight | 0.41 kg |
|---|---|
| Dimensions | 21.59 × 13.97 × 3.3 cm |
| Binding Type | Paperback |
| Languages | |
| Publishers |
Reviews
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.


Reviews
There are no reviews yet.