रे डेलियो जीवन और कार्य के उन अपरंपरागत सिद्धांतों को साझा करते हैं जिनसे यह साधारण मिडिल- क्लास लड़का हमारे समय के सर्वाधिक सफल लोगों में बदल गया – और जिनका इस्तेमाल कोई भी अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कर सकता है। डेलियो ने ऐसे विशिष्ट सिद्धांतों का पता लगाया जिन्हें वे उनकी सफलता का कारण मानते हैं, और उन्होंने इन्हें इस पुस्तक में साझा किया है। प्रिंसिपल्स नवीन विचारों से पूर्ण है, और यह फैसला लेने के लिए एक स्पष्ट व सीधा दृष्टिकोण बताती है – जिसमें डेलियो की नवीन प्रक्रिया “भरोसे को अहमियत देना” शामिल है। इसे कोई भी लागू कर सकता है, चाहे वे जो भी हासिल करना चाहते हों। यह पुस्तक “एक विचार योग्यता के निर्माण के लिए खाका प्रदान करती है, जो वास्तविक सत्य और पारदर्शिता के जरिए सार्थक कार्य तथा सार्थक संबंधों के लिए प्रयासरत है।” यह ब्रिजवॉटर की सफलता का एक कारण है। यहाँ सीआईओ मैगज़ीन द्वारा “स्टीव जॉब्स ऑफ़ इन्वेस्टिंग” कहे जाने वाले व्यक्ति से, पारंपरिक बिज़नेस से अलग होकर सलाह पाने का एक दुर्लभ अवसर है।
Principles: Life and Work
₹769.23 Save:₹230.00(23%)
Out of stock
रे डेलियो अपने समय के महान निवेशकों तथा उद्यमियों में से एक हैं। 1975 में उन्होंने अपने दो बेडरूम के अपार्टमेंट में ब्रिजवाटर असोसिएट्स की स्थापना की थी और (फ़ॉर्च्यून के मुताबिक़) चालीस वर्षों बाद इसे विश्व के विशालतम हेज फंड तथा अमेरिका में पाँचवीं सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कंपनी के रूप में खड़ा कर दिया। डेलियो का नाम टाइम की दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची के साथ ही फ़ोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर 100 लोगों की सूची में शुमार हुआ है। वे अपने परिवार के साथ कनेक्टिकट में रहते हैं।
People Also Viewed
Description
Additional Information
| Weight | 0.9 kg |
|---|---|
| Dimensions | 23 × 15 × 3 cm |
| Binding Type | Hardback |
| Languages |
Reviews
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

Reviews
There are no reviews yet.