- -18%हिंदी साहित्य में, कवि, कथाकार और उपन्यासकार के तौर पर एक विशिष्ट पहचान बनाने वालीं, जया जादवानी पिछले तीन दशकों से सृजनरत हैं। आपकी रचनात्मक यात्रा कथ्य के विशिष्ट स्वरूप, विरल किरदारों के दुर्लभ चित्र व शिल्प और भाषा के नए आस्वाद के लिए जानी जाती है। अपनी रचनाओं में आप हमेशा जोख़िम उठाती हैं, ‘आत्म’ का अनुसंधान करती हैं और अपने हर उपन्यास में एक नई ज़मीन खोदती हैं, मनुष्य के भीतर खोए ‘मनुष्य’ को खोजती हैं। इधर उन्होंने एक कठिन विषय पर कलम चलाई है, उनका नया उपन्यास, काया जो उन्होंने लेस्बियंस पर लिखा है। लेस्बियंस, जिनके बारे में हम बहुत कम जानते हैं, बहुत कम सोचते हैं और बात तो बिल्कुल नहीं करते।
₹299.00Original price was: ₹299.00.₹245.18Current price is: ₹245.18.Sku: 9789355437860Kaya: Kitni Gaathein, Kitne Dard (Hindi)
