- दविंद्र सिंह गुलेरिया हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के लंघाणा गांव के रहने वाले हैं। वह लगभग 25 वर्ष से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस समय हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक जागरण' में कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक 12 पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पहली पुस्तक 'अवर्ग' को प्रकाशित करने के लिए हिमाचल भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी शिमला ने अप्रैल 1995 में दो हजार रुपये स्वीकृत किए थे। उस समय दविंद्र गुलेरिया छात्र थे। उनकी दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी दूसरी पुस्तक 'बेरोजगार की आखिरी रात' पर हालीवुड से फिल्म बनाने के पांच प्रस्ताव मिले। यह पुस्तक जुलाई 2014 में अमेरिका में प्रकाशित हुई थी। वह फर्स्ट डिवीजन में मैट्रिक, फर्स्ट डिवीजन में बीए व फर्स्ट डिवीजन में ही पत्रकारिता में पीजी पास हैं।₹250.00in OtherSku: 9789375004554
एक आंख वाला शासन: One Eyed Rule
